Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और समानता के लिए समर्पित -सुनिता व्यास

कोटा 8 मार्च । 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य, पूर्व उपमहापौर सुनिता व्यास के विशिष्ट आतिथ्य एवं भाजपा महिला मोर्चा कोटा शहर जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया की अध्यक्षता में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जी. एम. ए. प्लाजा के सभागार में स्वंय सहायता समूह महिलाओं और प्रधानमंत्री द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभांवित महिलाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व उपमहापौर सुनिता व्यास, जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा खण्डेलवाल, तनुजा खन्ना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया, जिला उपाध्यक्ष सुरभी शाह झामनानी, एड. पूनम जैन, सुनिता नायक, शालिनी भटनागर मंचस्थ रहें।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि 8 मार्च को पूरी दुनिया महिला शक्ति को सलाम करती है। यह दिन उन तमाम मातृ शक्ति को समर्पित है, जिन्होंने समाज, परिवार और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सृजन, शक्ति और सहनशीलता की प्रतीक नारी कभी कमजोर नहीं रही, न है और न रहेगी । मैं आज सभी मातृशक्ति को कोटि कोटि प्रणाम करता हूं।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिन जब देश की लगभग आधी आबादी को सलाम करने का दिन होता है। महिलाओं द्वारा परिवार, समाज, देश के लिये दिये गये योगदान के बदले उन्हें धन्यवाद देने का दिन होता है। ये दिन पूरे संसार की महिला शक्ति को गौरान्वित करवाता है। हमारे देश की उन्नती, निर्माण में जितना योगदान पुरूषों का है, उतना ही महिलाओं का भी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये अनेको कार्य किये है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का नारी शक्ति वंदन बिल भी मोदी जी लेकर लाये। जब यह बिल लाया गया उस समय कोटा बूंदी संसदीय क्षैत्र से जन जन के लोकप्रिय नेता माननीय ओम जी बिरला लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान थे। यह पल हम सब के लिये गौरांवित करने वाला है। कोटा बूंदी लोकसभा की की समस्त मातृशक्ति के सशक्तिकरण, किस तरह महिलायें आत्मनिर्भर बने इसकी चिंता ओम जी बिरला के मन मस्तिष्क में रहती है। सुपोषित मां अभियान के तहत हजारों गर्भवती महिलाओं को किट उपलब्ध करवायें। मां स्वस्थ्य होगी तो बच्चा भी स्वस्थ्य होगा। बच्चा स्वस्थ्य होगा तो देश का भविष्य भी स्वस्थ्य, मजबूत होगा। ऐसे जननायक जो सबकी चिंता करते है उनको में धन्यवाद देता हूं।

 

आज देश की प्रथम नागरिक महिला है। माननीय द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति पद पर विराजमान होकर देश को नेतृत्व प्रदान कर रही है। कोटा शहर मे कोटा पुलिस अधीक्षक पद पर अमृता दुहन, एडीएम सीलिंग कोटा कृष्णा शुक्ला, जे के लोन चिकित्सालय कोटा में अधीक्षक निर्मला शर्मा सहित अनेको महत्तवपूर्ण पदों पर महिलायें हैं जो प्रशासनिक जिम्मेदारीयों को बखूबी निभा रही है।

पूर्व उपमहापौर सुनिता व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) एक महत्वपूर्ण अवसर है जो महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और समानता के लिए समर्पित है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है, साथ ही साथ महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी मनाया जाता है। इतिहास मातृशक्ति के अदम्य साहस, विरता , प्रेरणा, त्याग, करूणा की गौरव गाथा सुनाते है। पुराणों में लिखा है सृष्टि की रचना में नारी है, यौद्धाओं की तलवार की धार में नारी है, हर सभ्यता के उत्थान में नारी है, सृजन, सहनशीलता, शक्ति की प्रतिक नारी है।

कार्यक्रम में भाजपा कोटा शहर महिला मोर्चा से महिला पदाधिकारी, पार्षद प्रतिनिधि सहित बडी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles