कोटा/महिला दिवस के अवसर पर तलवंडी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा व उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को मोमेंटो भेंट कर, माल्यार्पण कर, शॉल औढाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, राष्ट्रपति से लेकर व्यवसायी, चिकित्सा, शिक्षा, सेना सहित अन्य क्षेत्रों में महिलाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। भुवनेश गुप्ता ने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज में एक नई क्रांति आएगी। समानता का भाव जागृत होगा, लायंस क्लब कोटा टेक्नो के सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए संगठन निरंतर प्रयास करता है, हमें मनोभाव से महिलाओं का सम्मान कर उन्हें प्रेरित करना चाहिए।इस अवसर पर सम्मानित होने वाली महिलाओं में वर्षा चौहान , स्वाति कश्यप , भूमिका गुप्ता , शिवानी चतुर्वेदी, वीना सोनी, सुषमा अग्रवाल, टीना गुप्ता वंदना प्रजापति, शिल्पा खंडेलवाल , आयुषी शर्मा , अंशिका सिंह , निर्मला मीना, प्राची जैन आदि उपस्थित थी ।






