Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजभाषा विभाग द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन मेनाल रेल अधिकारी क्लब कोटा में संपन्न हुआ

रेलवे परिसर में राजभाषा विभाग द्वारा शुक्रवार शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन मेनाल रेल अधिकारी क्लब कोटा में किया गया इस कवि सम्मेलन में अखिल भारतीय स्तर के कवि जगदीश सोलंकी, दुर्गादान सिंह गौड़, कुँवर जावेद, सुरेन्द्र यादवेन्द्र, बाबू बंजारा, रामनारायण हलधर एवं मुस्कान खान जैसे दिग्गज कवियों ने काव्य पाठ किया। साथ ही साहित्य जगत की प्रतिभा रखने वाले कहानी लेखक अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक आर के प्रजापत ने हास्य व्यंग्य से श्रोताओं के हदय को प्रफुल्लित किया।

देर शाम तक चली इस कवि सम्मलेन में वरिष्ठ कवि दुर्गादान सिंह गौड़ ने सिंगार रस युक्त कविता एवं गोरी-गोरी गजवण बनी ठनी, जगदीश सोलंकी ने सैनिक, तिरंगा शीर्षक के वीर रस कविता, हास्य सम्राट सुरेन्द्र यादवेन्द्र ने हास्य व्यंग्य का पाठ, बाबू बंजारा ने सामाजित जागृति पर काव्य पाठ, मुस्कान खान ने देशभक्ति से प्रेरित वीर रस कविता और रामनारायण हलधर ने चिन्तन युक्त थीम पर काव्य पाठ कर रेल परिसर में समां बांधा ।

इस कवि सम्मलेन में डीआरएम अनिल कालरा, एडीआरएम ललित कुमार धुरंधर सहित सभी रेल अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles