Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

चांदी-सोने के बढ़ते भाव पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अभिन्न समुदाय स्वर्णकार समाज के काम धन्धे चौपट होने को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग का पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा

बून्दी। अखिलभारतीय स्वर्णकार समाज जिला बून्दी की ओर से चांदी-सोने के बढ़ते भाव पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अभिन्न समुदाय स्वर्णकार समाज के काम धन्धे चौपट होने को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग का पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा।

ज्ञापन में सोने चांदी के बढ़ते भाव से स्वर्णकार समाज के लोगों के सामने रोजी रोटी संकट का संकट उत्पन्न होने, स्वर्णकार समाज को अल्पसंख्यक योजना में शामिल करने, स्वर्णकार समाज के कारीगरों को कम से कम 10 लाख रुपए का बैंक के माध्यम से बिना गारंटी और बिना ब्याज ऋण

उपलब्ध करवाने, साथ ही बैंक की ओर से कम से कम 20 लाख की लिमिट बनाने, चोरी का माल जानकारी के अभाव में या अनजाने में स्वर्णकार व्यापारी द्वारा खरीदने पर व्यापारी के साथ बदसलूकी, दुर्व्यवहार, मानसिक, शारीरिक ओर आर्थिक दंड़ से भी उसको नुकसान नहीं पहुंचाने आदि मांगों का उल्लेख करते हुए सोने चांदी के भाव एक लिमिट मात्रा में बढ़ाने और इस पर भारत सरकार का कंट्रोल करने की मांग की गई है। इससे पूर्व जिले भर के स्वर्णकार समाज के लोग आजाद पार्क में एकत्रित हुए। जहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री नाम अपनी मांगों का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles