कोटा 24 फरवरी । भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने थेगडा कोटा स्थित शिवपुरी धाम परिसर में महाकुंभ से लाये गंगाजल से 108 शिवलिंग का महाजलाभिषेक कर पुण्यार्जन किया।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है जहां पूरे देश से साधु संत सहित करोडो की संख्या मे आमजन आकर स्नान कर रहे है ऐसी पावन भूमी पर जाकर स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, वहां से गंगाजल लाया गया हैं तथा उस गंगाजल से आज शिवपुरी धाम परिसर मे पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ 108 शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाशिवरात्रि पावनपर्व को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर द्वारा जलाभिषेक का शुभारंभ किया गया है।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा कोटा शहर द्वारा कोटा वासियों से आग्रह है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी भगवान शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुण्यार्जन करे । भगवान शिव जिन्होंने स्वंय हलाहल विष पीकर धरती को जीवनदान दिया, उनके जलाभिषेक से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी। इस पुण्यार्जन एवं कृपा से अपने परिवार, अपने प्रदेष सहित पूरे देश का कल्याण होगा। भगवान शिव की कृपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने, लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला के सपने को पूरा करने में सहायक बनेगी। क्योंकि हमारा देश सनातन परम्परा का देश हैं। सभी देशवासी सनातन परंपरा में संलग्न रहते है। भगवान शिव की कृपा से भारी से भारी संकट समाप्त हो जाते है।
भगवान शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से पापों का नाश होता है, आत्मा की शुद्धि होती है, मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है, जलाभिषेक करने से स्वास्थ्य लाभ होता हैं, क्योंकि यह अनुष्ठान शरीर और मन को शुद्ध करता है, मनुष्य में आध्यात्मिक विकास के साथ – साथ आत्मा की उन्नति होती है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अल्का मेवाडा, विशेष सम्पर्क जिला संयोजक कृष्ण मुरारी सामरिया, बोरखेडा मण्डल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, दादाबाडी मण्डल अध्यक्ष लव आजाद, महावीर नगर मण्डल अध्यक्ष पन्नालाल बंजारा, उद्योग नगर मण्डल अध्यक्ष मनोज तलाईचा, विज्ञान नगर मण्डल अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, नयापुरा मण्डल अध्यक्ष संजय समीर, कुलदीप सिंह तलवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, रविन्द्र सिंह हाडा, एड. राकेश शर्मा, नारित्य शर्मा, प्रणय विजय, प्रसन्न माहेश्वरी, शम्बू सिंह कानावत, ओम खटाना, वीरेन्द्र सिंह भानावत, रोहित महावर सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने भी जलाभिषेक कर पुण्यार्जन किया।






