Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में भू-माफिया द्वारा पुराना मंदिर ध्वस्त किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा

भू-माफिया द्वारा पुरानी मंदिर ध्वस्त किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा

 

कोटा, 22 फरवरी कोटा जिले के महावीर नगर थाना अंतर्गत आरोग्य नगर में स्थितमहाकाल मंदिर को भू-माफियाओं द्वारा ध्वस्त किए जाने के विरोध में संत शंकरानंद गिरी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है।

संत शंकरानंद गिरी ने धर्मेंद्र राठौर और उपेंद्र राठौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे महाकुंभ के लिए गए थे, तभी उनकी गैरमौजूदगी में भू-माफियाओं ने उनके मंदिर को गिरवा दिया। इस खबर को सुनकर वे सदमे में चले गए और वहीं बेहोश हो गए। साधु-संतों ने उन्हें संभाला, जिसके बाद वे कोटा लौटे।

 

मंदिर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी एवं उनकी सहायिका कालीबाई अचेत अवस्था में पड़ी थी, जबकि उनके छोटे-छोटे बच्चे भूख से तड़प रहे थे। संत शंकरानंद ने इस मामले की शिकायत जिला अधीक्षक को दी और न्याय की गुहार लगाई।उन्होंने बताया कि 20 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे धर्मेंद्र राठौर और उपेंद्र राठौर के कर्मचारी एवं भूमिया गैंग के सदस्य, जो कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं, मंदिर परिसर में पहुंचे और उन पर व उनके परिवार पर पत्थरों से हमला कर दिया। जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की, तो उनकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की गई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles