कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जिला परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक मेंकोटा विकास प्राधिकरण, दोनों नगर निगम के साथ ही जलदाय विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।बिरला में 6.30 घंटे चली मैराथन बैठक में शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बिरला ने अधिकारियों को कोटा में स्पोर्ट्स सिटी और खेल गांव की तर्ज पर आधुनिक स्पोर्ट्स सेंटर विकसित करने वेके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बॉलीवॉल, एथलेटिक्सा सहित हर खेल की सुविधाएं इस स्पोर्टस सेंटर में खिलाड़ियों को मिले इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से शीघ्र काम शुरू हो। बजट घोषणा के तहत स्वीकृत स्पोर्ट्स स्कूल, पैरा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, शूटिंग रेंज सहित अन्य कार्य भी इसी स्पोर्टस सेंटर में ही किए जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्पोर्ट्स सेंटर के साथ ही रानपुर में एजुकेशन हब का मास्टर प्लान तैयार करे ताकि नए शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक ही स्थान पर भूमि उपलब्ध की जा सके। बिरला ने अमृत योजना 2.0 की समीक्षा के साथ पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में कहीं भी कॉलोनी काटी जाए वहां पीने की पानी की उपलब्धता का प्लान भी पहले ही तैयार कर लिया जाए। नौनेरा और ईआरसीपी से जुड़ी सभी परियोजना पर तेजी से काम हो ताकि कोई भी इलाका असिंचित नहीं रहे और हर घर तक जल सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा बिरला ने सभी बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की साथ ही अधिकारियों को तेजी से घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केडीए अधिकारियों से दोनों प्रमुख अस्पतालों में रामाश्रय निर्माण, संविधान पार्क किलोर सागर तालाब, ऑडिटोरियम नवीनीकरण सहित आवासीय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
*हाइटेक बनेगी एरोसिटी
स्पीकर बिरला ने एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एरोसिटी को लेकर भी अधिकारियों को तेजी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि यहां होटल, आवासीय कॉलोनियां, आईटी पार्क और शॉपिंग सेंटर सहित अन्य सुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि एयरपोर्ट के निर्माण के साथ ही ये कार्य भी पूर्ण हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य की नियमित समीक्षा की जाए और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने जलदाय विभाग की एयरपोर्ट परिसर के अलावा एरो सिटी में जलापूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।






