कोटा.मेडतवाल वैश्य समाज सेवा समिति कोटा के तत्वावधान में स्व. राम कंवर बाई पत्नी स्व. कस्तूरचंद गुप्ता मातासरा की स्मृति में विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 23 फरवरी को विज्ञान नगर स्थित मेडतवाल छात्रावास में किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं महामंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरूवार को समाज के प्रबुद्धजनों ने किया। श्री फलोदी महिला मंडल समिति एवं मेड़तवाल नवयुवक संघ कोटा द्वारा चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सहमंत्री गुंजन मेडतवाल के अनुसार चिकित्सा शिविर में 10 अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इस निशुल्क कैंप के माध्यम से सैकड़ो लोग लाभान्वित होंगे। ये पोस्टर समाज के सभी भवनों व समाजबंधुओं के प्रतिष्ठानों में लगाए जाएँगे । पोस्टर विमोचन में श्री फलौदी महिला मंडल सेवा समिति की महामंत्री शोभा गुप्ता , उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता , सदस्य शीला गुप्ता , आदि उपस्थित रहे ।
-आयोजक मंडल से ये रहे उपस्थित
उपाध्यक्ष अनिता गुप्ता , कोषाध्यक्ष प्रीति गुप्ता , सांस्कृतिक सचिव खुशी भंडारी , मेडतवाल वैश्य समाज सेवा समिति कोटा के सहमंत्री गुंजन गुप्ता , कार्यालय मंत्री प्रमोद गुप्ता , नवयुवक संरक्षक सत्यनारायण गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।






