Thursday, August 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

छीपाबडोद मे राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,पहुंचे एसपी, कलेक्टर

राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,पहुंचे एसपी, कलेक्टर —–

छीपाबडोद।स्वर्गीय बाबूसा प्रेमसिंह सिंघवी की स्मृति में जय हिंद क्लब द्वारा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन खेल मैदान में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर बारां रोहिताश्व सिंह तोमर एवं अध्यक्ष जिला पुलिस अधीक्षक बारां राजकुमार चोधरी रहे, अतिविशिष्ट अतिथि उप खण्ड अधिकारी छीपाबड़ौद सपना कुमारी, विशिष्ट अतिथि नरेश मीणा प्रधान छीपाबड़ौद, गजेन्द्र जैन पूर्व सरपंच, कैलाश जैन चेयरमैन छबड़ा, नागरिक बेंक के पीयूष जेन रहे, जिला कलक्टर ने झंडारोहण कर फुटबॉल के किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया व साथ ही दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। साथ ही क्लब के सदस्यों से भी परिचय प्राप्त किया। क्लब के मुख्य संरक्षक विधायक अनुज महाराजसिंह सिंघवी का भी माला पहनाकर साफा बांध क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया।अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष ओम प्रकाश बाठला, पुष्करराज सालवी, ललित राठौर, अनवर अहमद, आयोजन समिति के संरक्षक कृष्ण मुरारी पारिक एडवोकेट, अध्यक्ष पिंटू गौतम, मुजीब अहमद, गोकुल राठौर, शिव प्रसाद सालवी, सुनील शर्मा, आशीष अजमेरा, हेमराज वर्मा, सुरेंद्र सालवी, राहुल बाठला, सिराज खान, के द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच जयपुर व कोटा के मध्य खेला गया जिसमें जयपुर 3-0 से विजय रहा।प्रतियोगिता का दूसरा मैच चित्तौड़ व छीपाबड़ौद के मध्य खेला गया जिसमें चित्तौड़ 2-1से विजय रहा। तीसरा मैच सवाईमाधोपुर व झालावाड़ के मध्य खेला गया जिसमें झालावाड़ 3-0 से विजय रही जिसके अतिथि कन्हैयालाल वर्मा, सफी खान, जमील अहमद, जगदीश प्रसाद कुशवाह, शिवनारायण नामदेव रहे। सभी अतिथियों का स्वागत बाबू खान, मोहम्मद शकीर, ललित सालवी, महेंद्र सालवी बालकिशन सालवी, जय सेन, अब्दुल वहीद, रियाज खान,विक्की खान, विवेक सालवी, गुलशाद अहमद, धनराज सुमन, महेंद्र यादव, कौशल यादव के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles