Monday, August 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

*वंचित वर्ग अधिकार रथ यात्रा का शुभारंभ भरतपुर संभाग से 12 जनवरी को*

उच्चतम न्यायालय द्वारा 1 अगस्त 2024 को दिये गए आरक्षण उप वर्गीकरण के ऐतिहासिक फैसले को* *अमलीजामा पहनाने के संघर्ष की कड़ी में 12 जनवरी से भरतपुर सम्भाग से प्रारंभ होने जा रही वंचित वर्ग अधिकार रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज समाज की एक बैठक कोटा में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता माननीय शिक्षाविद श्री चौथमल नारवाला जी द्वारा की गई । बैठक में सर्वप्रथम सभी समाजबंधुओं द्वारा एकजुटता से आरक्षण उप वर्गीकरण समिति प्रदेशाध्यक्ष बनने पर विकास नरवार जी का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें हर तरह से समर्थन का विश्वास व्यक्त किया।*

*ततपश्चात सभी ने आगामी 12 जनवरी से भरतपुर संभाग से शुरू होने जा रही वंचित वर्ग अधिकार रथ यात्रा पर अपने- अपने सुझाव रखते हुए इसे सफल बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार की।*

*इस दौरान प्रमुख रूप से राम रतन सनगत , बाबू लाल धाप  अमर धामोनिया , अशोक निराला , दिनेश सरसिया , इंजी. सुनील पंवार ,राजेन्द्र नकवल ,राकेश पाटूना,कमलेश काली बस्ती,फकीर चन्द सनगत भगवान दास सनगत ,विक्रम पाटूना ,भागचन्द खजोतिया सत्यनारायण कसौटिया जी,राजू चण्डालिया, दिनेश चोमड़,शंकर तेजी,हनुमान संगतसहित अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles