कोटा 29 दिसंबर । पुष्पगिरी प्रणेता आचार्यश्री 108 पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज के सुशिष्य तपोभूमि प्रणेता आचार्यश्री 108 श्री प्रज्ञासागर जी महाराज ससंघ का गुरुधाम फाटाखेड़ा मण्डाना में भव्य मंगल प्रवेश हुआ
पूज्य आचार्य श्री ससंघ की दिनांक 29 दिसम्बर, रविवार प्रातः 08:30 बजे मण्डाना में भव्य अगवानी की गयी। तत्पश्चात दिल्ली मुम्बई हाइवे से एक भव्य शोभायात्रा के रूप में मंगलविहार करके आचार्यश्री ससंघ ने लगभग 9 बजे गुरुधाम फाटाखेड़ा, मण्डाना में मंगल प्रवेश किया।
लाडपुरा विधायक कल्पना देवी संग भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने श्री फल अर्पण करते हुए आरती कर मंगल प्रवेश में पहुंचकर पूज्य श्री की अगवानी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पूज्य आचार्यश्री ससंघ का मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर धर्मप्रभावना में सहभागी बने।
व्यवस्था आयोजक पुण्यार्जक परिवार लोकेश जैन- दीप्ति जैन (सीसवाली परिवार ) द्वारा की गई है। श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति, कोटा जिलाध्यक्ष विमल जैन, महामंत्री विनोद टोरडी सहित पदाधिकारी एवं समस्त श्री सकल दिगंबर जैन समाजबंधुओं ने पूज्य आचार्य श्री ससंघ की अगवानी कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विजय दुगेरिया, कमलेश सांवला, कपिल जैन आगम, पारस जैन सहित बडी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें।






