Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सुप्रसिद्ध रंगकर्मी प्रो. एमएल गोयल विकल्प संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित

जयपुर, 30 दिसंबर। सुप्रसिद्ध रंगकर्मी प्रोफेसर मोहनलाल गोयल को विकल्प नाट्य संस्था का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने ‘मीरा नृत्य नाटक’ सहित 20 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया जिनका 25 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन हुआ। उन्होंने नृत्य नाटक ‘धरती धोरां री’ का भी निर्देशन किया, जिसे 2011 में मॉरीशस के राष्ट्रपति के सम्मान में प्रस्तुत किया गया था। गोयल को पाँच दशक का शैक्षणिक क्षेत्र में सेवा का अनुभव है। उन्होने क्षेत्रीय निदेशक के रूप में राजस्थान के अग्रणी डीएवी संस्थानों की जिम्मेदारी भी संभाली। उन्हें 26 देशों का अंतरराष्ट्रीय और वैश्विक अनुभव है। वे भारत और पाकिस्तान में दक्षिण एशियाई बिरादरी और फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी के कार्यकारी सदस्य हैं।

प्रो. गोयल ने बताया कि अगले वर्ष मार्च में जवाहर कला केन्द्र में संस्था का भव्य स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। चुनाव में बीड़ी कृपलानी महासचिव और हरीनारायण कोषाध्यक्ष मुकुन्द अग्रवाल संरक्षक, फारूक आफरीदी, प्रेमचंद गांधी और सुशील गुप्ता सलाहकार, वुजय स्वामी मीडिया प्रभारी चुने गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles