Monday, April 20, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पति को छोड़ प्रेमी संग रह रही विवाहिता के गांव में रहने का विरोध,पति से मारपीट

बारां के छबड़ा बापचा थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले पति को छोड़ प्रेमी संग रह रही विवाहिता के गांव में रहने का विरोध करने पर प्रेमी व उसके जीजा ने विवाहिता के पति के साथ मारपीट की, इस पर पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना के विरोध में मछुआ महासंघ ने आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खुरई निवासी करणसिंह केवट की पत्नी को इसी गांव में रहने वाला मनोज यादव भगाकर ले गया था। जिस पर पुलिस ने सात सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की और 13 सितंबर को विवाहिता को दस्तयाब किया था ,इसके बाद भी विवाहिता अपने बच्चे के छोड़कर प्रेमी मनोज संग चली गई। इस बीच प्रेमी मनोज यादव 22 दिसम्बर को करणसिंह ने गेहूंखेड़ी पहुंचकर कल्लू यादव से मनोज व उसकी पत्नी को गांव में रखने का विरोध जताया तो कल्लू व मनोज ने करणसिंह के साथ मारपीट की । पुलिस ने करणसिंह के परिवाद पर मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। जीजा कल्लू यादव फरार हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles