Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बूंदी में प्रेम विवाह करने वाली युवती ने वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा की मांग की

बूंदी के दबलाना क्षेत्र के शंकरपुरा में बूंदी से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही इस युवती ने अपने प्रेमी जसपाल सिंह के साथा आर्य समाज जोधपुर में 16 दिसंबर को प्रेम विवाह किया इसके बाद से युवती के परिजन आए दिन युवक के परिजनों के साथ मारपीट और हमला कर रहे हैं। युवती को वैश्यावृति कराने की तो युवक को जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं।युवती ने वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा की मांग की है।वहीं पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।इसके बाद से ही युवती के परिवार वाले दोनों के दुश्मन बन गए। जो आए दिन युवक के परिजनों से मारपीट करते हैं। यही नहीं युवती के परिजनों ने 25 दिसम्बर को युवक के नाना के घर पर भी धारदार हथियारों के साथ हमला कर दिया। इसके चलते युवक-युवती सहित युवक के परिजन भयभीत है। युवक के परिजनों का कहना है कि पुलिस शिकायत करने के बावजूद भी ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।युवती का कहना है कि उसके परिजन कहते हैं कि इससे तो वेश्यावृत्ति करवाएंगे और लड़के को जान से मार देंगे। उसने समाज में फैली कुरीतियों से मुक्त होकर अपनी मर्जी से शादी की है। इसमें किसी का कोई दबाव नहीं है। इसके बावजूद मेरे परिजन मेरे पति और ससुराल वालों को परेशान कर उनसे मारपीट करते हैं।युवती ने विडियो पोस्ट कर सुरक्षा और मदद की गुहार लगाई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles