Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

*चतुर्भुज खींची डॉ भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष निर्वाचित* 

*चतुर्भुज खींची डॉ भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष निर्वाचित*

25 दिसंबर बुधवार को नेहरू गार्डन में अंबेडकर समिति के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से चतुर्भुज खींची को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया एवं महासचिव पद पर विनय कुमार सिंघल और कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मेघवाल को चुना गया। महासचिव विनय कुमार सिंघल ने बताया कि अध्यक्ष ने आगामी वर्षों के लिए समिति के प्रति अपनी कार्य योजना मे समिति को भदाना में मिले भूखंड पर बाउंड्रीवाल कर भवन निर्माण करवाया जाएगा और लोगों की मांग पर समिति में नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान चुनाव अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार सीनियर प्रोफेसर इंजीनियरिंग कॉलेज कोटा, सहायक चुनाव अधिकारी हितेश मंडावत बीएसओ कोटा आर्मी सर्विसेज, डॉ एस सी दुलारा,हकीम बख्श, एईन भंवर लाल ,रामनिवास मीना, प्रवीण कदम,अब्दुल खालिद, रामजीलाल मीना ,पार्षद सपना बुर्ट,मनोज बैरवा, रेंजर सी एल वर्मा ,विजय बाकोलिया, बंशीलाल गुंसारिया,संजय वर्मा, आर डी यादव, विशंभर सिंह, दिनेश सामरिया, प्रदीप खींची, बनवारी सागर ,गीता देवी,नीलम सिंघल, सरिता कदम, सुनीता जाटव आदि कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles