Thursday, April 23, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दिशा नयी अब देनी होगी- बृजेन्द्र सिंह झाला”पुखराज”,

# दिशा नयी अब देनी होगी

—————–

सुमिरन करें गणेश का,

पहल नयी अब करनी होगी ।

नव ऊर्जा से करें कर्म तो,

दिशा नयी अब देनी होगी ।।

चयन करें निज लक्ष्य का,

मार्ग हमें है अपनाना ।

रौंद चलें कांटों को जितने भी ,

हैं उनको दफ़नाना ।।

निर्माण करें नूतन भविष्य का,

युग स्वर्णिम बन उभरेगा ।

वर्तमान यदि हम सँवारें,

भविष्य स्वतः ही सँवरेगा ।।

हमको ही राहें अपनी जो,

स्वयं सुनिश्चित करनी होगी ।

नव ऊर्जा से करें कर्म तो,

दिशा नयी अब देनी होगी ।।

# स्वरचित/मौलिक/सर्वाधिकार सुरक्षित

# बृजेन्द्र सिंह झाला”पुखराज”,

कोटा (राजस्थान)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles