Saturday, September 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

समर्पण बहुउद्देशीय विकास समिति ने संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया

महावीर नगर स्थित मां भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय में समर्पण बहुउद्देशीय विकास समिति के बैनर तले संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया। संस्थापक अध्यक्ष श्री आर एस कसेरा द्वारा समर्पण संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व मन लगा कर पढ़ने की सलाह दी महासचिव डॉक्टर जगदीश शर्मा द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में विस्तार से बताया साथ ही कहा कि आज के समय में संयुक्त राष्ट्र संघ को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करना चाहिए क्योंकि आज विश्व, विश्व युद्ध के कगार पर है । यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान रही छात्राओं को तथा दो सांत्वना पुरस्कार से छात्राओं को संस्थापक अध्यक्ष श्री कसेरा जी ने पुरस्कृत किया । संस्था के वरिष्ठ सदस्य रमेश चंद्र विजय ने भारत को सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य के रूप में मान्यता देने का की बात कही आपने कहा कि केवल एक दो राष्ट्रों की हठ धर्मिताके कारण आज भारत सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य नहीं हो पा रहा है, जो गलत है। श्री महेश चंद्र चतुर्वेदी द्वारा संस्था के निदेशक स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव डॉक्टर जगदीश चंद्र शर्मा ने किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles