रोटरी क्लब कोटा राउण्ड टाउन द्वारा प्राथमिक शहरी स्वास्थ्य केन्द्र बोरखेडा कोटा पर विश्व पोलियों दिवस पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों खुराक पिलाई गई। केन्द्र पर जोनल कोडिनेटर रो. विमल जैन, स्काउट के जिला उपप्रधान रो. यज्ञदत हाडा व चिकित्सा केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक डा. मोहम्मद अंसारी की उपस्थिति में क्लब अध्यक्ष रो. पंकज गोयल ने बालिका को पोलियों खुराक पिलाई। क्लब सदस्य रो. नेमीचन्द शर्मा, डा. संजय धाकड़, समाज सेवी पंकज शर्मा , ए एन एम वर्षा आदि ने पूरे दिन पोलियों खुराक पिलाई गई। क्लब की ओर से उपस्थित नागरिकों व बालकों को स्वल्पाहार करवाया गया।
वर्ल्ड पोलियों डे पर पोलियों खुराक पिलाई गई






