Friday, September 11, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

*मेडिकल कॉलेज में 4 वॉटरकूलर का उद्घाटन*

कोटा। मेडिकल कॉलेज कोटा में मरीजों व तीमारदारों के सेवार्थ लगाए गए 4 वॉटरकूलर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन व प्रिसिंपल संगीता सक्सैना द्वारा किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि हाड़ौती संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय में दूर-दराज से मरीज औऱ तीमारदार यहां उपचार हेतु आते हैं। उन्हें स्वच्छ शीतल पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए हुड़को के सहयोग से वॉटरकूलर स्थापित किए गए हैं। यहां मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो, इसके लिए डबल इंजन की सरकार में सार्थक प्रयास हो रहे हैं। राज्य बजट में सरकार द्वारा यहां कैंसर यूनिट की घोषणा की गई है, इससे भी कैंसर मरीजों को राहत मिलेगी, कुछ दिनों पूर्व चिकित्सा सेवाओं में विस्तार के तहत नवीन चिकित्सालय के द्वितीय तल के परिसर का शुभारम्भ विधायक संदीप शर्मा द्वारा किया गय़ा था। इस दौरान डॉ. मनोज सलूजा, डॉ. दिनेश वर्मा, बद्री गोचर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles