साहित्यकार सम्मान समारोह-2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, पांच विधाओं में होंगे सम्मान
कोटा। मधुकर काव्य सृजन संस्थान, कोटा की ओर से साहित्यकार सम्मान समारोह-2026 के लिए साहित्यकारों और रचनाकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। संस्थान के अध्यक्ष जोधराज परिहार ‘मधुकर’ ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा विभिन्न साहित्यिक विधाओं में उत्कृष्ट रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के लिए पांच प्रमुख सम्मान निर्धारित किए गए हैं। इनमें काव्य-गौरव सम्मान कविता संग्रह, साहित्य-शिखर सम्मान कहानी संग्रह, साहित्य-शिल्पी सम्मान लघुकथा संग्रह, साहित्य-मर्मज्ञ सम्मान उपन्यास तथा काव्य-विज्ञ सम्मान खंड-काव्य के लिए प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विधा में एक-एक रचनाकार का चयन किया जाएगा।
चयनित रचनाकारों को भव्य सम्मान समारोह में श्रीफल, शॉल, सम्मान-पत्र एवं 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
संस्थान के अनुसार प्रविष्टि के साथ प्रकाशित कृति की दो प्रतियां, 300 रुपये प्रविष्टि शुल्क, अति संक्षिप्त जीवन-वृत्त एवं एक फोटो भेजना अनिवार्य है। रचनाकार अलग-अलग विधाओं के लिए एक से अधिक प्रविष्टियां भेज सकते हैं, लेकिन प्रत्येक प्रविष्टि के लिए शुल्क अलग से देना होगा। शुल्क ऑनलाइन 9929362430 (जोधराज परिहार) अथवा UPI ID: jrparihar67@oksbi पर भेजा जा सकता है। शुल्क भेजने के बाद उसका स्क्रीनशॉट 8003362138 पर वाट्सऐप करना अनिवार्य होगा।
प्रविष्टि किस विधा के लिए भेजी जा रही है, इसका उल्लेख लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से करना होगा। प्रविष्टियां केवल पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से भेजी जाएंगी। सम्मान समारोह में चयनित रचनाकार की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य होगी। चयनित रचनाकार को समारोह में अपने खर्चे पर पहुंचना होगा, जबकि आवास एवं भोजन की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाएगी।
ये रहेंगी पात्रता की शर्तें
सम्मान के लिए लेखक का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। पुस्तक हिंदी भाषा में मौलिक होनी चाहिए तथा अनुवाद, संपादित पुस्तक या शोध प्रबंध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पुस्तक में अंधविश्वास, सांप्रदायिकता और जातिवाद आदि को समर्थन नहीं होना चाहिए। कृति कम से कम 96 पृष्ठों की हो तथा जनवरी 2022 से सितंबर 2026 के बीच प्रकाशित हुई हो। पुस्तक पर ISBN होना अनिवार्य है।
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि पुस्तक में प्रकाशित तथ्यों की जिम्मेदारी लेखक की होगी और चयन समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा। निर्णायक मंडल पात्रता के अन्य आधार तय करने के लिए स्वतंत्र रहेगा। किसी भी विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र कोटा, राजस्थान रहेगा।
प्रविष्टियां 31 अक्टूबर 2026 तक अध्यक्ष, मधुकर काव्य सृजन संस्थान, जोधराज परिहार ‘मधुकर’, मकान नंबर 869, विवेकानंद नगर, वेणी माधव सामुदायिक भवन के पीछे, कोटा, राजस्थान-324010 के पते पर भेजी जा सकती हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुस्तक प्राप्ति की सूचना अंतिम तिथि के बाद भेजी जाएगी।
संपर्क: जोधराज परिहार ‘मधुकर’, अध्यक्ष, मधुकर काव्य सृजन संस्थान, कोटा।
मोबाइल: 8003362138






