नवरात्रि मेले के लिए इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर चार ट्रेनों का विशेष ठहराव
08 से 23 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, मुंबई–जयपुर एवं अवध एक्सप्रेस का होगा ठहराव
कोटा। नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों को 08 से 23 अक्टूबर तक 16 दिनों के लिए अस्थायी ठहराव दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेनों की प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान तिथियां एवं इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान समय निम्नानुसार है—
1. 12955 मुम्बई सेन्ट्रल–जयपुर एक्सप्रेस: 07 से 22 अक्टूबर तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सुबह 08:39 बजे आएगी एवं 08:40 बजे रवाना होगी।
2. 12956 जयपुर–मुम्बई सेन्ट्रल एक्सप्रेस: 08 से 23 अक्टूबर तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर 16:27 बजे आएगी एवं 16:28 बजे रवाना होगी।
3. 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस: 07 से 22 अक्टूबर तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर 13:35 बजे आएगी एवं 13:37 बजे रवाना होगी।
4. 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस: 07 से 22 अक्टूबर तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सुबह 11:08 बजे आएगी एवं 11:10 बजे रवाना होगी।
यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन जानकारी एनटीईएस अथवा रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा से प्राप्त कर सकते हैं।









