Thursday, October 8, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा–सिरसा एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

कोटा–सिरसा एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

*लोहारू–परवेजपुर रेलखंड में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण सीकर–चूरू होकर होगा संचालन

कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के लोहारू–परवेजपुर रेलखंड में लेवल क्रॉसिंग संख्या 124 के स्थान पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते कोटा–सिरसा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19807 कोटा–सिरसा एक्सप्रेस, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को कोटा से प्रस्थान कर अपने निर्धारित सीकर–लोहारू–सादुलपुर मार्ग के स्थान पर सीकर–चूरू–सादुलपुर होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन को लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़ शेखावाटी एवं चूरू स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 पर ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles