Friday, August 21, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ओला की सर्विसिंग से नाराज व्यक्ति ने शॊरूम में आग लगाई, 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर जलकर खाक

जब हम कोई भी चीज खरीदते हैं, तो उसकी कंपनी और क्वालिटी को देखते हैं, अच्छे से अच्छा और बेहतर सर्विस वाली चीज ही खरीदते हैं, कभी कोई चीज खराब हो जाए तो वह रिपेयरिंग भी जल्दी हो जाए, इस कारण से ग्राहक ज्यादा पैसे देखकर अच्छे से अच्छी कंपनी से प्रॉडक्ट खरीदता है, लेकिन जब समय पर सर्विस उपलब्ध न हो और रिपेयरिंग के लिए वह बार-बार चक्कर लगाए, इस बीच ग्राहक को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसे ही एक रोचक घटना सामने आई है,

नए स्कूटर की सर्विसिंग को लेकर नाराज ओला इलेक्ट्रिक ग्राहक ने शोरूम में लगाई आगकर्नाटक के कलबुर्गी में ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में आगजनी की हालिया घटना ने इसकी कस्टमर सर्विस (ग्राहक सेवा) में बढ़ते असंतोष को उजागर किया है। असंतुष्ट ग्राहक ने कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी। जो बताता है कि ग्राहकों की अनदेखी के नतीजे कितने भयावह हो सकते हैं। आगजनी का आरोप 26 वर्षीय गोहगाद नदीग नाग के शख्स पर है। इसने कुछ हफ्ते पहले ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। हालांकि, जल्द ही वह कंपनी की बिक्री के बाद की सेवा (आफ्टरसेल्स सर्विस) से निराश हो गया। हालांकि न्दीम ने बार-बार अपने स्कूटर को तोक करवाने की कोशिश की। लेकिन वह सर्विस की क्वालिटी से कभी संतुष्ट नहीं हुआ। हताश होकर नदीम ने ऐसा कदम उठाया जिससे हर कोई स्तब्ध कर गया। वह पेट्रोल की कैन लेकर ओला शोरूम में घुस गया और उसे अच्छी तरह पता था कि वह कई मोटरसाइकिलों को आग लगा देगा। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है, जिसमें करीब छह स्कूटर जलकर खाक हो गए। आग लगने के समय दुकान बंद थी। लेकिन संपत्ति का नुकसान शोरूम में साफ तौर पर देखा जा सकता था। पुलिस आयुक्त शरणप्पा एसडी ने कहा, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद से पुलिस स्टेशन गया और दावा किया कि आग के लिए वह जिम्मेदार है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles