कोटा/ माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी की प्रेरणा से भाजपा कोटा शहर के तत्वावधान में कुश मित्तल के पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बारिश एवं गर्मी से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को राजस्थान रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन एवं उपाधिक्षक ट्रैफिक कमल मीणा की उपस्थिति में घोडे वाले बाबा चौराहे पर ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों में छातों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस कर्मी दिन रात धूप, बरसात में चौराहों पर खडे होकर, अपनी जिम्मेदारी को निभाते है। लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला जी हमेशा सामाजिक सरोकार के कार्य करते आये है। लोकसभा अध्यक्ष जी से प्रेरणा लेकर आज ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों की परेशानी को देखते हुए, इनमें छातों का वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के सेवाकार्यों से कोटा बूंदी लोकसभा ही नहीं अपितु पुरे भारत देश के आमजन परिचित है, जिसकी चर्चा स्वंय माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी करते है। वो हमेशा आमजन के दुख दर्द में सहभागी रहे है। वो आमजन की पीडा को समझते है। चौराहे पर दिन रात हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी को निभाने वाले ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों की समस्याओं को समझते हुए, माननीय स्पीकर महोदय की प्रेरणा से आज छातों का वितरण किया गया।
ट्रैफ़िक उपाधीक्षक कमल मीणा महोदय ने अपने संबोधन मे कहा कि माननीय स्पीकर साहब के प्रेरणा से आज जो यह छाते ट्रैफ़िक पुलिसकर्मियों को बांटे गये, ये इनको दोपहर में कडी धुप, बरसात से राहत प्रदान करेगें। हम इस पुनित कार्य के लिये माननीय स्पीकर साहब को धन्यवाद प्रेषित करते है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन , भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक इन्द्र कुमार जैन, सहसंयोजक रेखा खेलवाल, महावीर नायक, शैलेन्द्र ऋषि, सत्यनारायण शर्मा, के सानिध्य में घोडे वाले बाबा चौराहे पर भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आमजन को उनके मोबाईल से 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर, भाजपा का सदस्य बनाया। बडी संख्या में राहगीर मोबाईल द्वारा मिस्डकॉल करके भाजपा के सदस्य बने।
इस अवसर पर चांदमल ठेकेदार, दादाबाडी मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह हाडा, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक कपिल भारद्वाज, मनोज निराला, जास्मीन मेवाडा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।




