Tuesday, October 27, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मेगा म्यूजिकल नाईट में कल पृथ्वी गंधर्व अपने सुरीले गानों की महफिल सजायेंगे

कोटा शहर में मेगा म्यूजिकल नाईट का आयोजन 08 सितम्बर को सृजन द स्पार्क, कोटा चैप्टर के बैनर पर किया जा रहा है। जश्न ए सरगम  आयोजन के मुख्य सितारें प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीत निर्देशक पृथ्वी गंधर्व अपने सुरीले गानों की महफिल सजायेंगे। अध्यक्ष डा. विजय सरदाना ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस ऑफीसर प्रसन्न कुमार खमेसरा होंगे। सचिव डा. साकेत गोयल ने बताया कि 8 सितम्बर को सांय 7 बजे रोड़ नम्बर 01स्थित रिलायबल टॉवर में तीसरी मंजिल पर स्थित सभागार आयोजित की जाएगी। कोषाध्यक्ष विकास अजमेरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश कार्ड के माध्यम से ही किया जाएगा।

अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमित बंसल, जय जैन, डॉ. कपिल सिद्धार्थ को प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर बनाया गया। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड, गजल, कव्वालियों सहित सूफी गानों के लिए ख्याति प्राप्त पृथ्वी गंधर्व अपनी सुरीली व मधुर आवाज में कोटा के संगीत प्रेमियों के साथ महफिल सजाऐंगे। अमित बंसल ने बताया कि गंधर्व का साथ निभाने के लिए गिटार पर शहनावाज़ अहमद दिल्ली से व तबले पर राहुल मुम्बई से कोटा आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles