Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वंदे भारत ट्रेन के कोटा में प्रथम आगमन पर हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना : नागर 

 

 

भाजपा कोटा शहर ज़िला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि उदयपुर से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन के आज प्रातः 9:50 बजे प्रथम बार कोटा आगमन पर माननीय ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा एवं भाजपा कोटा शहर ज़िला अध्यक्ष राकेश जैन एवं भाजपा देहात ज़िलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया l

 

रेलवे स्टेशन पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला का कोटा में ट्रेन के ठहराव के लिए आभार व्यक्त किया

वन्दे भारत ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर बूंदी ,कोटा सवाई माधोपुर आदि स्टेशनों पर होते हुए आगरा जाएगी lइस अवसर पर ट्रेन के चालक एवं परिचालक का साफ़ा, दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया l इस अवसर पर रेलवे डीसीएम रोहित मालवीय सहित उपस्थित अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles