साइबर ठग नए-नए तरीके से लोगों को शिकार बना रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना भी जरूरी है, इससे जुड़ी जागरूकता भी जरूरी है, ऐसे मामलों में पुलिस ने इन ठगो सेे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है, अब साइबर क्राइम होने पर पीड़ित किसी भी थाने में साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज करवा पाएगा, पहले ऐसा नहीं होता था, पीड़ित जब थाने जाता था तो उसे साइबर थाने में जाने के लिए कह दिया जाता था, इस कारण से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, इसकी सरल प्रक्रिया करने के लिए अब शहर के किसी भी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकेगी, इसके लिए पुलिस कर्मियों को साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में निपटने हेतु ट्रेनिंग दी जा रही है, कोटा के जवानों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है, थाने में शिकायत पोर्टल के जरिए संबंधित थाने में भेजी जाएगी, इससे पीड़ित व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा





