कोटा । भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी एम ए प्लाजा सभागार में भाजपा पदाधिकारियों की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश जैन, कार्यक्रम संयोजक रितेश चित्तौड़ा, सहसंयोजक कीर्तिकांत गोयल, जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदर्शन गौतम, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया मंचस्थ रहे। मंच संचालन देवेंद्र राही ने किया।
राकेश जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की कडी में भारतीय जनता पार्टी के सभी मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा जन जागृति के माध्यम से आमजन को प्रेरित करते हुए अपने अपने प्रतिष्ठान, कार्यालयों पर तिरंगा झण्डा लगाने हेतु आग्रह करते हुए, तिरंगे के साथ सेल्फी लेते हुए harghartiranga.com एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करने एवं अपनी डीपी पर तिरंगा लगाये जाने का आग्रह किया जायेगा। तिरंगे के माध्यम से सभी को अपने भारतीय होने के गर्व की अनुभूति होगी। इसी कडी में
12 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा के सहयोग से बाईक रैली निकालते हुए, शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर, वहां मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जायेगा।
13 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तीनों विधानसभाओं से तिरंगा बाईक रैली के माध्यम से शामिल होते हुए, सभी कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्रित होंगे। राष्ट्रीय एवं प्रदेश द्वारा निर्देशित हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जायेगा।
13 अगस्त को भाजपा कोटा शहर जिला द्वारा महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
14 अगस्त को भाजपा कोटा शहर जिला द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी जायेगी। एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया के संयोजन में किशोर सागर तालाब पर सभी भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा रन कार्यक्रम में सहभागी बनेगे। इसके पश्चात जी एम ए प्लाजा सभागार में विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
15 अगस्त को मोहन टाकीज रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण प्रातः 8:30 बजे किया जायेगा।
बैठक में जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, जयदेव सुखेजा, अंजू बाला सेन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ नागर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेन्द्र मेघवाल, महिला मोर्चा से सुनिता सामरिया, कुलदीप सिंह तलवार, मण्डल अध्यक्ष संजय निझावन, रमेश शर्मा, कार्यक्रम मण्डल संयोजक एवं सहसंयोजक में गणेश श्रृंगी, अमित गौतम, रोहित पारेता, हेमंत सोलंकी, वीर सोलंकी, दिलीप माखीजा, गोविंद शर्मा, पन्ना लाल, चन्द्र सिंह, गोपाल शर्मा, राजेन्द्र सुवालका, राहुल दत्त, निलेश ओझा, आर्यन महावर, गुरू अययर, भरत बना, चैतन राठौर, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।





