Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मंदिर श्री फलोदी माताजी महाराज ट्रस्ट एवं आरोग्य भारती टीम रामगंजमंडी के संयुक्त तत्वाधान में सघन वृक्षारोपण की शुरुवात

 

 

मंदिर श्री फलोदी माताजी महाराज ट्रस्ट एवं आरोग्य भारती टीम रामगंजमंडी के संयुक्त तत्वाधान में सघन वृक्षारोपण की शुरुवात

परमपूज्य संत महेश जी तैहरिया रामगंजमंडी के दारा वृक्षारोपण एवं गौशाला भूमिपूजन एवं गोमाता का पूजन विधिपूर्वक सम्पन्न

 

 

हाल ही में रामगंजमंडी क्षेत्र स्थित खैराबाद धाम के माँ फलोदी आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल,माँ फलोदी गौशाला के पावन स्थल पर मंदिर श्री फलोदी माताजी महाराज ट्रस्ट एवं आरोग्य भारती टीम रामगंजमंडी के संयुक्त तत्वाधान में समाज के स्वर्गीय श्री जगन्नाथ टांक केथुली वाले रामगंजमंडी एवं मांगीलाल आचोलिया की पुण्य स्मृति में परमपूज्य संत महेश जी तैहरिया रामगंजमंडी के दारा वृक्षारोपण एवं गौशाला भूमिपूजन एवं गोमाता का पूजन विधिपूर्वक सम्पन्न कराया गया. वृक्षारोपण अभियान के सोशल प्रोजेक्ट एवं मिडिया प्रभारी डॉ नयन प्रकाश गाँधी ने बताया की विश्व प्रसिद्ध चमत्कारिक माँ फलोदी खैराबाद धाम से वृक्ष हमारे जीवन दाता मुहीम एक वृक्ष माँ के नाम राष्ट्रिय पहल के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल को मेड़तवाल समाज बंधुओ ने कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम आचोलिया ,ट्रस्ट कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद गुप्ता ,महामंत्री मुरली मनोहर भानेज , बी .के .सिंघी ,केदार काका ,राधेश्याम गुप्ता , राजेंद्र कुमार , राजेश करावन बोबस , घनश्याम भंडारी खैराबाद धाम, दिनेश टांक केथुली ,हुकुम चंद चौधरी, वीरेंद्र जैन, दिनेश जी खण्डेलवाल एवं गोपाल जी गुप्ता मेडतवाल,जगदीश भोजपुरी ,पवन करोडिया ,जगदीश मंत्री ,टीम सखी सुनीता भंडारी एवं टस्टी गण, सहयोगीसमाज बन्धु के अटूट नेतृत्व में दो सो पचास वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण मुहीम की असीम शुरुवात की। आगे ट्रस्ट कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद गुप्ता ने बताया की मेड़तवाल वैश्य समाज ने मंदिर माँ फलोदी माताजी महाराज ट्रस्ट , टीम सखी ,मिशन परिचय टीम के साथ मिलकर समाज की सभी देश भर की विभिन्न राज्यों की पंचायतो में एक वृक्ष माँ के नाम पहल हेतु संकल्प लिया और इस असीम पहल की शुरुवात की,श्रीमति मंजू मुरली भाणेज ,सुनीता -सुरेश भंडारी ने गौशाला पौधरोपण के कार्य में दान देकर समाज के समस्त वैवाहिक जोड़ो से इस पुनीत कार्य गौशाला और हॉस्पिटल दिन दुखी सेवा कार्यो हेतु आगे आने को कहा। और मंदिर श्री फलोदी माताजी महाराज ट्रस्ट के द्वारा वृक्षारोपण में अग्रणी भारती सेवा टीम के सदस्यों का माँ फलोदी सेवा श्री उपरना श्री फल द्वारा सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles