राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम वीरवार को बदलकर क्रमशः गणतंत्र मंडप और अशोक मंडप कर दिया गया है, पिछले साल राष्ट्रपति भवन परिसर में प्रसिद्ध मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया था, राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय और निवास राष्ट्रपति भवन राष्ट्र का प्रतीक और देश की अमूल्य धरोहर है लोगों के लिए इसे अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे है,




