Thursday, August 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोकसभा स्पीकर के प्रयासों से एयरपोर्ट निर्माण की सभी बाधाएं दूर हुई -राकेश जैन

कोटा 19 जुलाई। कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की बीच एमओयू को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि इस एमओयू से भाजपा कार्यकर्ताओ सहित समस्त कोटावासियों में खुशी की लहर है। राजस्थान सरकार ने बजट में काम को रफ्तार देने की घोषणा की थी। जल्द ही धरातल पर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का काम दिखेगा। राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

 

माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो रही हैं। एमओयू एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब जल्द ही कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का संकल्प भी सिद्ध होगा। इससे पूरे हाडौती का विकास होगा।

कीर्ति माथुर की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles