Saturday, April 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

24 जुलाई को होगी भाजपा कोटा शहर की जिला कार्यसमिति बैठक

कोटा/ भाजपा कोटा शहर की जिला कार्यसमिति बैठक एवं भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी एम ए सभागार में जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

 

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न होने के पश्चात प्रदेश में सभी जिलों में जिला कार्यसमिति होनी प्रस्तावित है। इसी क्रम में भाजपा कोटा शहर जिला कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों के साथ चर्चा उपरांत निर्णय लेकर 24 जुलाई को भाजपा कोटा शहर की जिला कार्यसमिति तय की गयी कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर पदाधिकारियों को व्यवस्था हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गयी।

 

ज़िला कार्यसमिति बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला पदाधिकारी , कार्यकारिणी सदस्य ,मण्डल अध्यक्ष , महामंत्री, समस्त मोर्चाे के ज़िला पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठों के संयोजक , सहसंयोजक अपेक्षित रहेंगे भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कार्यसमिति बैठक पश्चात् 30 जुलाई तक जिलों के सभी भाजपा मण्डलो में बैठक होना प्रस्तावित है इस कड़ी में भाजपा कोटा शहर के सभी 14 मण्डलों में मण्डल कार्यसमिति होना प्रस्तावित है।

 

21 जुलाई 2024 को भाजपा कोटा शहर द्वारा गुरूपूर्णिमा महोत्सव पर बूथ स्तर तक धार्मिक स्थलों पर श्रीफल देकर गुरु चरण वंदन कर गुरूओं का सम्मान किया जायेगा।

 

26 जुलाई को करगिल दिवस कार्यक्रम मनाया जायेगा जिसके तहत शहिद स्मारक पर पुष्पांजलि कर, संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

 

28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कोटा शहर द्वार बूथ स्तर पर देखने एवं सुनने का कार्यक्रम आयोजित करते हुए बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक आमंत्रित की जाएगी

 

बैठक में जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष नेता खण्डेलवाल, लक्ष्मण सिंह खींचीं, रितेश चित्तौड़ा, देवेंद्र राही, सुरभी शाह झामनानी , जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, राजेंद्र अग्रवाल, अंजू बाला सेन, रेखा खेलवाल, आशा चतुर्वेदी, हरिहर गौतम, कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदर्शन गौतम, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश अजमेरा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ नागर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम मीणा , महावीर नगर मण्डल अध्यक्ष संजय निझावन, विज्ञान नगर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सोनी, गणेश नगर मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा, नयापुरा मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, बोरखेडा मण्डल संयोजक पंकज वात्स्य, रामपुरा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, केशवपुरा मण्डल अध्यक्ष पारस खींचीं, दादाबाडी मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह हाड़ा, छावनी मण्डल संयोजक भुपेन्द्र भाया, पार्षद ज्ञानेन्द्र सिंह आमेरा, विधि प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक गोपाल चौबे सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles