देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब गाड़ी चलाना और खाना महंगा हो गया है, महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी और घरेलू पाइपलाइन गैस (पीएनजी) कीमत बढ़ा दी गई है, बढे हुए दाम 9 जुलाई से लागू हो चुके हैं, दिल्ली के बाद मुंबई में सीएनजी के दाम 1.50 प्रति किलो बढ़ गए हैं, जबकि पाइप के जरिए रसोई में पहुंचने वाली गैस पीएनजी की कीमत ₹1 बढा दी गई है




