Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

शहर में आज भारतीय योग संस्थान कोटा पूर्व के वृन्दावन वाटिका योग केंद्र पर विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खूब हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, राजरानी जैन ने  बताया कि 108 साधकों ने सामुहिक योगसाधना प्रातः 6 बजे से की , बालिका राधू ने स्वरस्वती वंदना पर बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, बालिका परी स्वरस्वती बनी।

सभी शिक्षकों ने प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थित साधना करवाई अनुलोम विलोम,कपालभाति शीतली,भ्रामरी प्राणायाम करवाए गए।

जिला प्रधान श्री आर सी गोयल सर् ने नियमित योग साधना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी

श्री देवेन्द्र जी गुप्ता ने चक्रों पर 15 मिनिट का ध्यान करवाया ,जो सभी को बहुत पसंद आया, रमा गुप्ता जी व  शकुंतला गुप्ता ने साहित्य सेवा दी,

श्रीमतीं राजरानी जैन बांठिया ने कुशलता पूर्वक मंचसंचालन करते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में अभी हाल ही में रोझड़ी गांव में भी नया केंद्र खोला है, अंत में अंकुरित दाना मेथी व ठंडाई प्रसाद के रूप में वितरण किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles