कोटा हॉर्टिकल्चर सोसाइटी का दीवाली मिलन समारोह संपन्न
भारत सिंह चौहान की रिपोर्ट
कोटा।कोटा हॉर्टिकल्चर सोसाइटी का दीवाली मिलन समारोह 15 नवंबर, रविवार को अनोखी ढाणी रिसोर्ट में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
सोसाइटी अध्यक्ष पारुल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों का स्वागत नमिता खुराना एवं वी.पी. आहूजा द्वारा किया गया। मंजुला गुप्ता द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन तौकीर फातिमा एवं रचना गोयल ने किया। शबाना परवीन, ज्योति रामानी एवं पायल बोहरा के संयोजन में हाउजी, गेम्स एवं संगीत का सभी ने आनंद लिया।
नवीन सदस्यों का स्वागत संरक्षक डॉ. संगीता देव द्वारा किया गया। नवंबर माह में जन्मदिन मना रहे सदस्यों एवं गेम्स विजेताओं को पुरस्कार वितरण डॉ. सुषमा आहूजा एवं श्री आलोक मोहन दयाल द्वारा किया गया।
अंत में सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकारिणी सदस्य राज पूनिया, अशोक नागर, हरिप्रकाश जोशी एवं के.एच. पांडे का विशेष सहयोग रहा।






