Friday, November 13, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में अब बाल भिक्षावृत्ति पर होगी कार्रवाई, भीख मंगवाने वालों पर पुलिस की नजर

अभियान उमंग-8 के तहत कोटा ग्रामीण पुलिस ने बनाई कार्ययोजना, बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर पुनर्वास पर रहेगा जोर

कोटा। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर कोटा ग्रामीण पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान की ओर से 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित अभियान उमंग-8 के तहत 6 नवंबर को पुलिस लाइन ग्रामीण कोटा में विशेष बैठक आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में आयोजित बैठक का नेतृत्व नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) धनफूल मीणा ने किया। बैठक का संचालन AHTU कोटा ग्रामीण की प्रभारी एसआई बबीता चौधरी ने किया।

बैठक में बाल भिक्षावृत्ति के कारणों, इसकी रोकथाम और इससे जुड़े बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान जिले के समस्त बाल कल्याण अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने और बाल भिक्षावृत्ति के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर उनके संरक्षण, सहायता और पुनर्वास के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने की बात कही गई।

बैठक में यज्ञ दत्त हाड़ा, सृष्टि सेवा समिति के संभागीय कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार, पूर्व सदस्य JJB रानी शर्मा, विशेष किशोर पुलिस इकाई की सदस्य सुधा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस की आमजन से अपील

कोटा ग्रामीण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बच्चों को भीख देकर बाल भिक्षावृत्ति को बढ़ावा न दें। यदि कहीं बच्चों से भीख मंगवाने या बाल भिक्षावृत्ति से जुड़ा मामला दिखाई देता है तो पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देकर इस सामाजिक समस्या की रोकथाम में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles