Monday, November 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रणथंभौर में गूंजी खुशियों की किलकारी,बाघिन T-125 ‘सिद्धि’ बनी मां, नन्हे शावक के साथ कैमरे में कैद हुई तस्वीर

रणथंभौर में गूंजी खुशियों की किलकारी,बाघिन T-125 ‘सिद्धि’ बनी मां, नन्हे शावक के साथ कैमरे में कैद हुई तस्वीर

कोटा/रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दीपावली के शुभ अवसर पर करीब 8 साल की बाघिन T-125 (सिद्धि) ने शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग के फोटो ट्रैप कैमरे में बाघिन की एक नन्हे शावक के साथ तस्वीर कैद हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद रणथंभौर वन प्रशासन और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है।खास बात यह है कि बाघिन सिद्धि का यह दूसरा लिटर यानी दूसरा प्रसव है। फिलहाल कैमरा ट्रैप में एक शावक दिखाई दिया है, लेकिन शावकों की वास्तविक संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। वन विभाग की टीम लगातार कैमरा ट्रैप की निगरानी कर रही है, ताकि आने वाले दिनों में शावकों की सही संख्या की पुष्टि हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles