Monday, November 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

19 नवंबर को कोटा से एवं 20 नवंबर को रशीदपुरा खोरी (सीकर) से चलेगी स्पेशल ट्रेन

कोटा–रशीदपुरा खोरी (सीकर) वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए

कोटा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कोटा–रशीदपुरा खोरी (सीकर) वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में एक-एक अतिरिक्त फेरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09803 कोटा–रशीदपुरा खोरी (सीकर) स्पेशल 19 नवंबर को कोटा से रात्रि 21:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रातः 05:40 बजे रशीदपुरा खोरी (सीकर) पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804 रशीदपुरा खोरी (सीकर)–कोटा स्पेशल 20 नवंबर को रशीदपुरा खोरी (सीकर) से प्रातः 07:15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सायं 16:30 बजे कोटा पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लाखेरी, इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, रींगस जंक्शन एवं सीकर जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 16 कोच रहेंगे।

यात्री ट्रेन की अद्यतन जानकारी एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर सकते हैं।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles