Monday, November 9, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में दीपावली पर सड़कों पर घूमते दिखे 8 और 5 फीट लंबे मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप

एक घंटे तक मुंह फाड़ता रहा मगरमच्छ, आंखों पर कपड़ा डालकर किया रेस्क्यू

कोटा दीपावली के दिन कोटा में दो अलग-अलग जगहों पर विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। दरा इलाके के मोडूखुर्द गांव के पास सड़क किनारे 8 फीट लंबा मगरमच्छ घूमता नजर आया, जो धीरे-धीरे करीब 100 घरों की बस्ती की ओर बढ़ रहा था। वहीं, शहर के कुन्हाड़ी थाने के पास 5 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर दौड़ता दिखाई दिया। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ लिया।वन विभाग के कर्मचारी मोफत लाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दरा इलाके के मोडूखुर्द गांव के पास मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ सड़क किनारे बैठा हुआ था और बस्ती की तरफ बढ़ रहा था। गांव में करीब 100 घर होने के कारण लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ कभी जोर से पूंछ मारता तो कभी अपना मुंह फाड़कर हमला करने की कोशिश करता। ऐसे में वनकर्मियों को उसे काबू में करने में काफी परेशानी हुई। आखिरकार टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए मगरमच्छ की आंखों पर मोटा कपड़ा डाल दिया, जिसके बाद उसे नियंत्रित किया जा सका। करीब 80 किलो वजनी इस 8 फीट लंबे मगरमच्छ को 6 से 7 वनकर्मियों ने मिलकर उठाया और वाहन में रखा। इसके बाद उसे सुरक्षित सावन भादो डैम में छोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles