*श्योपुर*। आँल इण्डिया ह्मून राइट्स जस्टिस आर्गनाइजेशन (हिन्दुस्तान) राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बुद्ध प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय महामन्त्री श्री देवेंद्र सोमानी की अनुसंधान से नरेश धाकड़ श्योपुर को प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, लक्ष्मण सिंह धाकड़ कैलारस को प्रदेश महामंत्री और ममता ठाकुर सिवनी को प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है। दायित्व सौंपने के साथ ही इस आर्गेनाइजेशन के उद्देश के पालन हेतु पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाने की आशा की है। नरेश धाकड़, लक्ष्मण सिंह धाकड़,और ममता ठाकुर ने वरिष्ठनों का आभार जताते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निवर्हन करने का भरोषा दिलाया है और शपथ लेते हुए कहा की मानव अधिकार हनन की रोकथाम हेतु कार्य करना, कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराना,पीड़ितों की एफ. आई. आर. दर्ज करवाने में सहायता करना,पुलिस प्रशासन एवं आम जनता के बीच सही तालमेल व सूझबूझ कायम करना,समाज को भ्रष्टाचार एवं भयमुक्त बनाने हेतु उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना,सरकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाना,समाज के गरीब व असहाय लोगों की मदद कर उनका अधिकार दिलाना,स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं सही इलाज की पहुंच मुहैया कराना,बालिकाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग उपलब्ध कराना व सशक्त बनाना,महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना व सशक्त बनाना,भ्रूण हत्या एवं मानव तस्करी पर अंकुश लगाना,शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करना एवं समाज में साक्षरता दर बढ़ाने हेतु प्रयास करना,पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम हेतु कार्य करना,यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को जागरूक करना,भ्रष्टाचार को उजागर करने व सरकार एवं समाज के बीच पारदर्शिता लाने हेतु समय-समय पर आर.टी.आई. का उपयोग करना,शिक्षित, स्वस्थ्य एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रयासरत रहना,समाज में व्याप्त रिश्वतखोरी रोकना,कन्या भ्रूण हत्या रोकना एवं समाज को जागरुक बनाना,बाल मजदूरी पर अंकुश लगाना,बाल विवाह पर अंकुश लगाना,महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर अंकुश लगाना,पीडित व्यक्तियों की हर संभव मदद करना,प्रदूषण को रोकने का प्रसास करना,समाज में असमझ लोगों को कानूनी मदद दिलवाना,पुलिस प्रशासन का पूर्ण निष्ठा भाव से सहयोग करना,खाद्य पदार्थों के मिलावटखोरों पर कानूनी कार्यवाही करवाना,एड्स के बारे में लोगों को जागरूक करना,किसी भी प्रकार के अपराध को रोकने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करना एवं सूचना देना,गरीब एवं असहाय लोगों की हर संभव मदद करना,सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को रोकने में सहयोग करना,लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जागरुक करना हमारा मुख्य उद्देश्य है इन उद्देश्यों के पालन हेतु अंतिम छोर तक लागू करवाने हेतु प्रयास करेंगे।
नरेश धाकड़, लक्ष्मण सिंह धाकड़ और ममता ठाकुर को दी प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी






