Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मंदिर श्री फलौदी माता महाराज ट्रस्ट द्वारा चिकित्सकों का हुआ सम्मान

 

*ईश्वर के दूसरे स्वरूप डॉक्टर्स को ईश्वरीय धाम माँ फलोदी सेवा सम्मान से किया सम्मानित*

हाल ही में रामगंजमंडी क्षेत्र के खैराबाद धाम के माँ फलोदी मंदिर के ट्रस्ट के तत्वाधान में माँ फलोदी आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल में मानव हितार्थ सेवारत मेड़तवाल वैश्य समाज के चिकित्स्को का भव्य मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर के समापन के दौरान सम्मान रखा गया .शिविर सोशल कोऑर्डिनेटर डॉ नयन प्रकाश गाँधी ने बताया की मुख्य अतिथि अखिलेश मेड़तवाल पार्षद रामगंजमंडी नगरपालिका ,समाज के वरिष्ठ केदारनाथ काका खुजनेर ,श्री फलोदी कंस्ट्रक्शंस के निदेशक बी के सिंघी नरसिंघ गड ,मनोनीत अध्यक्ष घनश्याम आचोलिया ट्रस्ट कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद गुप्ता,महामंत्री मुरली भाणेज ,रामगंजमंडी के वरिष्ठ समाज सेवी एवं ट्रस्ट के पूर्व महामंत्री दिनेश टांक आदि की गरिमामयी उपस्थिति में श्री फलोदी सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया .गाँधी ने बताया की माँ फलोदी शील्ड उपरना बेज से सम्मानित चिकित्स्कों में शिविर में देश के सुप्रतिष्ठित चिकित्सक अपनी निःशुल्क सेवाएं सभी रोगियों को उचित परामर्श एवं उपलब्ध जांचो द्वारा आम जन हितार्थ बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु और समाज चिकित्सा सेवा में योगदान देने हेतु इंदौर के सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ इंदौर समाज के तीन गौरव आइकोनिक डॉक्टर रितेश गुप्ता ,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नयन गुप्ता , ऑर्थोपेडिक हड्डी रोग डॉक्टर अतुल गुप्ता ,समाज की दूसरी सबसे बड़ी शहरी पंचायत कोटा से दो प्रतिभाएं कोटा मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में कार्यरत प्लास्टिक बर्न विशेषज्ञ डॉक्टर निर्मल गुप्ता ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विनीता गुप्ता एवं झालावाड़ जिले से समाज की तीन गौरवशाली प्रतिभाएं चाइल्ड रोग स्पेशलिस्ट डॉ कमल गुप्ता ,दन्त रोग डॉ नितेश गुप्ता ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नीलेश गुप्ता,डॉ प्रीति गुप्ता दंत रोग एवं ,डॉ धीरज गुप्ता फिजिशियन एवं उदयपुर के समाज के एकमात्र युवा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ नयन गुप्ता एवं सहयोगी आयुर्वेदिक टीम में गिरिराज गुप्ता ,विशाल गुप्ता एवं अन्य को सम्मानित किया गया .

…………. *मेडिकल क्षेत्र में समाज की और अन्य समाज की प्रतिभाओ हेतु चिकित्स्कों का एक करियर फोरम सेमिनार के लिए हुए एकमत*

 

गाँधी ने बताया की सम्मान समारोह के साथ ही सभी चिकित्स्कों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये जिनमे शिविर से आम जन हितार्थ जरूरत को देखते हुए डॉक्टर रितेश ह्रदय रोग विशेष्ज्ञ ने यथा संभव महीने में दो दिन अवकाश में रोगियों हेतु माँ फलोदी धाम आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल में निशुल्क सेवा देने हेतु मंशा जाहिर की वही नेत्र चिकित्स्क डॉक्टर नीलेश गुप्ता ने भी जरूरतमंद को यथासंभव निशुल्क ऑपरेशन चश्मा वितरण हेतु इच्छा जाहिर की ,हड्डी रोग विशेषज्ञ युवा चिकित्स्क डॉक्टर अतुल गुप्ता ने समाज के और अन्य समाज के रोगियों को ऑनलाइन परामर्श के लिए इच्छा जाहिर की ,डॉक्टर कमल गुप्ता ने बेहतरीन उद्बोधन द्वारा समाज की चिकिसकीय प्रतिभाओ को ज्यादा से ज्यादा सहयोग देने की बात कही और कहा समाज के साथ समाज के लिए समाज की कुलदेवी धाम खैराबाद पर सेवा का अवसर हम सभी डॉक्टर के लिए बेहतरीन सेवा का मौका है .अंत में डॉ नयन प्रकाश गाँधी ने मेडिकल क्षेत्र में समाज की और अन्य समाज की प्रतिभाओ हेतु चिकित्स्कों का एक करियर फोरम सेमिनार का सुझाव दिया जिस पर सभी मौजूद डॉक्टर ने माँ फलोदी के जयकारे के साथ सकारात्मक स्वीकार्यता दी और एक सुर में कहा समाज के भावी युवा बालक बालिकाओ के करियर मार्गदर्शन हेतु सभी सदैव उपस्थित रहेंगे .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles