अध्यक्ष राकेश जैन ने योग दिवस,सुंदर सिंह भण्डारी जी पुण्य तिथि,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी पुण्य तिथि,
आपातकाल काला दिवस , मन की बात,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जयंती एवं स्वतंत्रता दिवस के संयोजक सह संयोजक को नियुक्त किया
कोटा 18 जून। भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कार्यक्रम संयोजक एवं सहसंयोजक नियुक्त किए।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मण्डल स्तर पर योग किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला महामंत्री आलोक शर्मा, सहसंयोजक जिला मंत्री अंजू बाला सेन व चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ अमित व्यास रहेंगे।
22 जून को सुंदर सिंह भण्डारी जी की पुण्य तिथि कार्यक्रम जिला स्तर पर किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष जटा शंकर शर्मा, सहसंयोजक युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहित चंदेल रहेंगे।
23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि कार्यक्रम मण्डल स्तर पर किये जायेंगे। कार्यक्रम संयोजक नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी एवं सहसंयोजक पार्षद गोपाल राम मंडा रहेंगे।
25 जून आपातकाल काला दिवस कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक नेता खण्डेलवाल, सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष जटाशंकर शर्मा एवं जिला मंत्री रेखा खेलवाल रहेगी।
30 जून प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर होगें। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही, सहसंयोजक सीमा भारद्वाज एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता कुलदीप सिंह तलवार रहेंगे।
6 जुलाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती कार्यक्रम शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित किया जायेगा एवं पौधारोपण कार्यक्रम किये जायेंगे। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा, सहसंयोजक जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र ॠषी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा रहेंगे।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, सहसंयोजक गोपाल कृष्ण सोनी रहेंगे।






