Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग़ज़ल- वाजिद अली ‘वाजिद’ ✍

*सभी को अपना बना लो ये अहतेमाम करो ।

खूलूसे दिल से हर एक शख्स से कलाम करो ।।

 

किसी का खून बहाने से क्या मिलेगा तुम्हें ।

वफा की शम्में जलाओ यह इंतिजाम करो ।।

 

पयाम लेके कोई सरहदों से आया है ।

हर एक कतरा लहू का वतन के नाम करो ।।

 

तुम्हारा फर्ज तो पैगाम था अहिंसा का ।

यह तुम से किसने कहा था कि कत्ले आम करो ।।

 

कहा था मुझसे मेरी मां ने एक दिन वाजिद ।

जो मिट सके ना जमाने में तुम वो काम करो* ।।

 

-वाजिद अली वाजिद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles