कोटा के सकतपुरा इलाके में पेड़ से गिरने से दो किशोर घायल हो गए, एक किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है, कुन्हाड़ी के सकतपुरा के बजरंगपुरा की है मोहल्ले में निवास करने वाले दो किशोर शुभम और दीपक जामुन तोड़ने तेजाजी के पास इलाके में गए थे, दोनों पेड़ पर चढ़ गए, दोनों बच्चे एक डाली पर बैठे हुए थे, अचानक डाली टूट गई, दोनों करीब 25 फीट से नीचे गिरे, एक बच्चा पेड़ की डाली के नीचे दब गया, आसपास के निवासियों ने इस घटना की जानकारी मिलने पर दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया, दोनों बच्चों में से एक बच्चे गंभीर रूप से घायल है जिसका नाम शुभम बताया गया है, क्योंकि वह सिर के बल गिरा था, उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है, दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, अभी उनका इलाज चल रहा है
कोटा के सकतपुरा इलाके में पेड़ से गिरने से किशोर गंभीर घायल






