Saturday, October 10, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ विज्ञान नगर में श्राद्ध तर्पण पूजन संपन्न, पंच महायज्ञों से पंच ऋणों की मुक्ति का दिया संदेश

गायत्री शक्तिपीठ विज्ञान नगर में श्राद्ध तर्पण पूजन संपन्न, पंच महायज्ञों से पंच ऋणों की मुक्ति का दिया संदेश

कोटा/विज्ञान नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ कोटा में आज भव्य श्राद्ध तर्पण पूजन संपन्न हुआ, जिसमें लगभग तीन सौ से अधिक परिजनों ने पूरे विधि-विधान से सामूहिक श्राद्ध तर्पण पिण्ड दान किया कार्यक्रम का संचालन भाई साहब रामभरोसे जी शर्मा एवं हेमराज जी पंचाल ने किया इस कार्यक्रम में जीडी पटेल सहित गायत्री परिवार के कई वरिष्ठ परिजन भी मौजूद रहे इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि मुख्य व्यवस्थापक प्रभाशंकर दुबे ने मौजूद परिजनों को श्राद्ध के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा उल्लेखित देव ऋण, ऋषि ऋण, पितृ ऋण, मनुष्य ऋण और भूत ऋण जैसे पाँच ऋणों से मुक्ति के लिए पितृ तर्पण को आवश्यक बताया ,और कहा कि श्राद्ध पूजन तर्पण के बाद घर में प्रवेश के साथ अपने माता पिता की सेवा को ईश्वरीय सेवा बताया ,वर्तमान युवा पीढ़ी को अपने जीवन काल में मां बाप की सेवा को सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया एवं अंत में गायत्री परिवार के समस्त कार्यकर्ताओं बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles