Saturday, October 10, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां में गायत्री परिवार द्वारा जिला स्तरीय नारी जागरण सम्मेलन व कन्या कौशल शिविर आयोजित

गायत्री परिवार द्वारा जिला स्तरीय नारी जागरण सम्मेलन व कन्या कौशल शिविर आयोजित

शोभायात्रा के साथ हुआ भव्य शुभारंभ; 650 से अधिक बहनों और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, बालिकाओं ने प्रस्तुत की प्रेरणादायी नाटिका

जितेंद्र कुमार शर्मा ✍️

बारां। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में श्री वेदमाता गायत्री परिवार ट्रस्ट शाखा बारां द्वारा संस्था धर्मादा परिसर में शुक्रवार को जिला स्तरीय नारी जागरण सम्मेलन एवं कन्या कौशल शिविर का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व गायत्री प्रज्ञापीठ सब्जीमंडी से कार्यक्रम स्थल तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस जिला स्तरीय आयोजन में जिले भर से आई 600 से अधिक बहनों, बालिकाओं एवं कार्यकर्ताओं सहित लगभग 650 लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में डॉ. सुधीरा चौधरी, डॉ. राजश्री जोशी, महिला पुलिस निरीक्षक आशा कौर सिंह, डॉ. सुचित्रा अग्रवाल, श्रीमती रेखा पटवा, श्रीमती निर्मला मालव, डॉ. वर्षा सक्सेना, महिला जिला संयोजिका श्रीमती कैलाश मेवाड़ा एवं आशा गुप्ता उपस्थित रहीं। मंचस्थ अतिथियों ने अपने संबोधन में युग निर्माण योजना में नारी की महती भूमिका, ‘आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी’, सप्त आंदोलन, कौशल विकास, सुसंस्कारी परिवारों का निर्माण, चरित्र निर्माण तथा नशामुक्ति जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने नारी के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर पूर्ण विराम लगाने का पुरजोर आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं द्वारा बालिका शिक्षा के महत्व और समाज में नारी चेतना को दर्शाती एक भावपूर्ण नाटिका का सशक्त मंचन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती चारु जादौन द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला जिला संयोजिका श्रीमती कैलाश मेवाड़ा ने जानकारी दी कि इस मुख्य सम्मेलन से पूर्व जिले के ग्रामीण एवं तहसील स्तर पर 24 नारी जागरण कार्यक्रमों की सफल श्रृंखला आयोजित की जा चुकी है।

इस विराट आयोजन में उपजोन संयोजक गोपाललाल शर्मा, केंद्रीय प्रतिनिधि प्रभाशंकर दुबे, व्यवस्थापक खिल्लूराम शर्मा, हेमराज पांचाल, जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश सांखला, मुकेश मीणा, संदीप सिंह जादौन, भूपेंद्र सांखला, शैलेश नागर, बद्रीलाल नागर, हेमराज सोनी उपस्थित रहे। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय बीएड कॉलेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं देवसंस्कृति महिला महाविद्यालय सीसवाली की छात्राओं सहित अनेक कार्यकर्ता भाई-बहनों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles