Saturday, October 10, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अध्यापकों हेतु ट्रैन द ट्रैनर एप्रोच पर साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

अध्यापकों हेतु ट्रैन द ट्रैनर एप्रोच पर साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

महावीर सेन जय स्थल बूंदी रिपोर्टर

तालेड़ा/ बूंदी /भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर के निर्देशन में आरोह फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र तालेड़ा के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अकतासा मे वित्तीय समावेशन और विकास विभाग भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर द्वारा ” अध्यापकों हेतु ट्रैन द ट्रैनर एप्रोच पर साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता शिविर” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वित्तीय साक्षरता केंद्र तालेड़ा के वित्तीय सलाहकार विकास पांचाल ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक से एलडीओ निहार शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तालेड़ा सूरज सिंह चौहान, अग्रणी जिला बैंक कार्यालय ,बैंक ऑफ़ बड़ौदा एलडीएम गोपाल शेखर झा, प्रधानाचार्य सुनील पांडे , भागीरथ बसवा , मनोज मीणा आदि ने मंच साझा किया ।

भारतीय रिजर्व बैंक क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर से पधारे एलडीओ सम्माननीय निहार शर्मा ने वर्तमान में होने वाले साइबर अपराधों की प्रकृति और उनसे बचने के उपाय पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही शिक्षकों से प्रश्न भी पूछे जिनके उत्तर मिले शर्मा ने अध्यापकों से कहा कि शिक्षक विद्यालय गांव और समाज में साइबर अपराध और वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूकता लाने में अहम योगदान दे सकता है

आरोह फाउंडेशन जयपुर से जिला समन्वयक दीपक चौधरी के द्वारा अध्यापकों बचत खाता, चालू खाता , आरडी , वित्तीय धोखाधड़ी , यूपीआई , केवाईसी, इन सबकी जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से दी

कार्यक्रम में 12 विद्यालय व 2 मदरसों के 50 अध्यापकों ने भाग लिया।

इस दौरान सहायक वित्तीय परामर्शदाता तुलसीराम सैनी, छोटू कुमारी जांगिड़, टी एसपी ओम प्रकाश जांगिड़ , प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह हाडा, ममता सुवालका, सियाराम जी मुकेश नागर सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पांडे ने आरबीआई ओर आरोह फॉउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित दिया l

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles