कोटा। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा–सवाई माधोपुर के मध्य गाड़ी संख्या 05494/05493 अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन को दो अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05494 सवाई माधोपुर–दुर्गापुरा स्पेशल सवाई माधोपुर से 13 एवं 14 सितम्बर को रात 20:50 बजे प्रस्थान कर चौथ का बरवाड़ा 21:23 बजे, बनस्थली निवाई 22:18 बजे तथा सांगानेर 23:40 बजे पहुंचकर अगले दिन 00:25 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05493 दुर्गापुरा–सवाई माधोपुर स्पेशल दुर्गापुरा से 14 एवं 15 सितम्बर 2026 को रात 02:30 बजे प्रस्थान कर सांगानेर 02:38 बजे, बनस्थली निवाई 03:14 बजे तथा चौथ का बरवाड़ा 03:58 बजे पहुंचकर सुबह 05:20 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चौथ का बरवाड़ा, बनस्थली निवाई एवं सांगानेर स्टेशनों पर ठहरेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा अथवा एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त कर लें।





