Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पत्रकार संगठन आई एफ डब्ल्यू जे के जिला अध्यक्ष के के शर्मा कमल के जन्मदिन पर बधाई दी

पत्रकार संगठन आई एफ डब्ल्यू जे के जिलाध्यक्ष के के शर्मा कमल के जन्मदिन पर बधाई के डी अब्बासी कोटा जून। वरिष्ठ पत्रकार के के कमल शर्मा का जन्मदिन उनके साथ ही बड़े धूमधाम से मना रहे हैं। के के कमल शर्मा के जन्मदिन पर उनके साथियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया और जन्मदिन पर बधाइयां दी। वरिष्ठ पत्रकार के के कमल शर्मा पत्रकार संगठन आई एफ डब्ल्यू जे के जिलाध्यक्ष के पद पर हैं। शर्मा का छोटा सा परिचय यह है कि के के कमल शर्मा का बांरा जिले के भंवरगढ़ कस्बे में हुआ। उन्होंने 11 जून 1975, समाजशास्त्र एवं लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर शिक्षा, मात्र 14 वर्ष की उम्र से कवि के रूप में, मंच संचालक, लेखक के रूप में नवी कक्षा से वर्ष 1989 से पत्रकारिता की प्रथम सीढ़ी पर पैर रखा तथा समाज सेवा के कार्यों में जुड़ा, वर्ष 1989 में परिवर्तन यात्रा के दौरान माननीया वसुंधरा राजे सिंधिया की यात्रा का किशनगंज शाहबाद उपखंड क्षेत्र के समस्त कार्यक्रमों का मीडिया के रूप में न्यूज़ कवरेज किया, वर्ष 1994 से पूर्णकालिक पत्रकारिता क्षेत्र में कदम रखा , दैनिक दिशा ध्वज राष्ट्रदूत दैनिक नवज्योति दैनिक भास्कर राजस्थान पत्रिका में संवाददाता के रूप में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया उसके बाद राजस्थान पत्रिका में बारां जिला मुख्यालय पर शहर संवाददाता के रूप सेवाएं दी, वर्ष 1998 में लोकप्रिय जिला कलेक्टर डॉ आर एस गठाला साहब के सानिध्य में सहरिया आदिवासियों की आवाज पत्रकार के रूप में उठाते हुए शहरी आदिवासियों पर अनगिनत स्टोरियां लिखी वही राजस्थान पत्रिका में भी कड़वे मीठे सच, समेत आओ गांव चले पर जिले के कई गांव का भ्रमण किया तथा वस्तु स्थितियों से अवगत कराते हुए सहरिया समाज के उत्थान में डॉ आर एस गठाला की पहल में भागीदार ,बने, साथ ही समाज सेवा के कार्यों में लगातार सतत रूप से विभिन्न विभागों, विभागों में कंसलटेंसी के रूप में सेवाएं , हाडोती की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के तत्वधान में हाडोती गौरव सम्मान में हाडोती की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं एवं कोरोना वारियर्स का सम्मान करने जैसे समाज सेवा के कार्यों में लगे हुए हैं वही पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के जिला अध्यक्ष के रूप में बागडोर संभालते हुए कोटा में पत्रकारों को एकजुट करने के लिए प्रयत्नशील हैं। वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा को जन्मदिन पर बधाई देने वालो में राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर वरिष्ठ पत्रकार, लेखक डॉक्टर पी के सिंघल, अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के सदस्य स्वतन्त्र पत्रकार के डी अब्बासी, अधिस्वीकृत महा संघ के सदस्य भारत की महिमा के प्रधान संपादक डी एन गांधी, महासंघ के सदस्य संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के लीगल एडवाइजर एडवोकेट अख्तर खान अकेला, सहित सैकड़ो पत्रकारों ने बधाई और मुबारकबाद दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles