Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा को लेकर अखाड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर

कोटा। सनातन धर्म अखाड़ा समिति, कोटा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक धार का अखाड़ा, किशोरपुरा में संपन्न हुई। बैठक में आगामी अनंत चतुर्दशी महोत्सव एवं शोभायात्रा को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पात्र अखाड़ों को शीघ्र लाइसेंस दिलाने की मांग

बैठक में विशेष रूप से निर्णय लिया गया कि जो शेष अखाड़े हैं तथा जो अखाड़े पिछले 10 वर्षों या उससे अधिक समय से निरंतर अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा में भाग लेते आ रहे हैं, उन सभी पात्र अखाड़ों को लाइसेंस दिलाने के लिए सनातन धर्म अखाड़ा समिति द्वारा प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

समिति की ओर से जिला प्रशासन से भी आग्रह किया जाएगा कि पात्र अखाड़ों के लाइसेंस की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर उन्हें जल्द से जल्द लाइसेंस उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि लंबे समय से परंपरागत रूप से शोभायात्रा में शामिल हो रहे अखाड़ों की वैधानिक स्थिति बनी रहे और वे नियमानुसार शोभायात्रा में भाग ले सकें।

समिति की ओर से लोकसभा अध्यक्ष महोदय, स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी, श्री संदीप शर्मा जी तथा महारानी कल्पना देवी जी से भी आग्रह किया जाएगा कि लंबे समय से परंपरागत रूप से अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी पात्र अखाड़ों को लाइसेंस दिलाने में आवश्यक सहयोग एवं पहल करें।

शोभायात्रा मार्ग का बारीकी से निरीक्षण

बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 तारीख के बाद सनातन धर्म अखाड़ा समिति द्वारा संपूर्ण शोभायात्रा मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं एवं अखाड़ों की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्न व्यवस्थाओं के लिए स्थान चिन्हित किए जाएंगे—अस्थायी चिकित्सा डिस्पेंसरी,एम्बुलेंस खड़ी करने के स्थान,पेयजल व्यवस्था,अस्थायी शौचालय,शोभायात्रा मार्ग पर अन्य आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के स्थान निरीक्षण के पश्चात आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा, ताकि अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं अखाड़ों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा शोभायात्रा व्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में ये अखाड़े एवं गुरुजन रहे उपस्थित

उक्त महत्वपूर्ण बैठक में निम्न अखाड़ों के गुरुजन एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे—

हुकमचंद जी कश्यप, कमलनामा, सुरेश बेरवा, मनोज कुमार, दीपक शाक्यवाल, अमर सिंह, बालकृष्ण  बरठुनिया,  भंवर सिंह पंवार, योगेंद्र कुमार गुप्ता, महावीर जोशी, धनराज गुर्जर, पवन जी नायक, चैतन्य मुलेठी, जगदीश सुमन, राजकुमार सिंह, राज नारायण श्रीवास्तव,  रविंद्र सिंह सोनी,जगदीश सुमन फूलचंद नागर,गायत्री सुमन, श्रीमती संतोष सुमन, घनश्याम सरल, विष्णु गोस्वामी सहित कई अखाड़ों के गुरुशमिल हुए

सनातन धर्म अखाड़ा समिति, कोटा महानगर ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि अखाड़ों की वर्षों पुरानी परंपरा एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए लाइसेंस संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण कर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles